Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:स्कूली बच्चों ने थाना देघाट पहुंचकर करीब से जानी पुलिस की कार्यप्रणाली साथ ही बच्चों को साइबर, नये कानून, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों सहित विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियां मिली

श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि स्कूली बच्चों को थाने पर आमंत्रित कर उनकों पुलिस की कार्यप्रणाली व अन्य विषयों के संबंध में जानकारी प्रदान कर जागरुक करें।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में आज दिनांक 21/04/2025 को थाना देघाट पुलिस टीम द्वारा आर्य इन्टर कॉलेज देघाट के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें अपराध व नए कानून के संबंध में जानकारी व थाने के कार्यों, अभिलेखों व कार्यालयों की जानकारी से अवगत कराया गया।
वर्तमान परिदृश्य में साइबर ठगों द्वारा अपनाये जा रहे ठगी के विभिन्न पैतरों जैसे- कस्टमर केयर फ्रॉड/गुगल फ्रॉड, एनीडेक्स, क्यूआर स्कैन फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, OLX फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, KYC अपडेट, UPI(डिजीटल पेमेंट), ऑन लाइन लोनिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग,हेल्प लाईन नंबर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर अपने परिजनों व आस-पास को लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों,डायल 112,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, नये आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close