Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:उत्तराखंड में पलायन और बाघों की समस्या को लेकर फिल्म का निर्माण करेंगे टीवी कलाकार हेमंत पांडे

उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व जाने-माने फिल्म, टीवी कलाकार हेमंत पांडे उत्तराखंड में पलायन और बाघों की समस्या को लेकर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं.

ए भोइ बाघ टाईटल की इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पिथौरागढ़ और पहाड़ों के पलायन से खाली हो रहे गांवों में होगी।

आज हरिद्वार में फिल्म के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए हेमंत पांडे ने बताया कि सरकार के सहयोग से बनने वाली इस फिल्म की लागत करीब तीन करोड़ रुपए है, जिसे 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को अभिनय का मौका दिया जाएगा।

उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म विकास के लिए अभी बहुत काम करने की जरूरत है। हालांकि धामी सरकार ने इस ओर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की अनेक लोकेशन हैं। उत्तराखंड के खाली पड़े गांवों को भी शूटिंग विलेज के रूप में विकसित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि टीवी पर आफिस आफिस और पांडे जी कहिन जैसे सीरियलों से चर्चित रहे हेमंत पांडे पहले भी स्थानीय विषयों को लेकर फिल्म बना चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close