Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Uttrakhand News:तीन दिवसीय दूनागिरी इको टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन समापन में भी होम स्टे संचालकों और युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

तीन दिवसीय दूनागिरी इको टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन समापन में भी होम स्टे संचालकों और युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। द्वाराहाट ब्लॉक के सभागार में लगभग 30 लोगों ने जिसमें महिला समूह, युवा और होम स्टे संचालकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कसार देवी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन रयाल ,सचिव कुंदन सिंह मेहरा, गोपाल सिंह मेहराअपनी अपनी क्षेत्र में होने वाली समस्या, होम स्टे संचालन में आने वाली मुख्य समस्या, उनके निदान और मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।इसके अलावा मोहन रयाल ने अपने संघर्षों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही इको टूरिज्म और साहसिक टूरिज्म के अंतर्गत रॉक क्लाइंबिंग और साहसिक खेल और फिश एंग्लिकग के बारे में प्रशिक्षार्थियों के सवालों का जवाब दिया। साथ ही समापन के मुख्य अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी  चैतन्य कांडपाल ने सभी से प्रशिक्षण की प्रतिक्रिया लेते हुए भविष्य में वन विभाग और पर्यावरणीय संतुलन में उनके सहयोग की अपील की और वन विभाग के सहयोग से दूनागिरी के आस पास के इलाकों में कैंपिंग के लिए सहयोग देने की बात कही ताकि लोग अपनी आजीविका की संभावना को तलाश सके। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी ने सभी को प्रशासन से सहयोग देने और द्वाराहाट और दूनागिरी क्षेत्र में जल्द ही मुख्य पर्यटक और धार्मिक स्थलों के बोर्ड लगाने का सुझाव भी दिया । जीबी पंत के पूर्व निदेशक आर एस रावल की पुण्य तिथि पर उनको याद करते हुए संस्थान में मौजूद सूर्य कुंज पर फिल्म भी दिखाई और भविष्य में दूनागिरी में जैव विविधता पर आधारित नर्सरी बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया। अंत में सभी को प्रमाणपत्र मुख्य अतिथि द्वारा वितरित कर शुभ कामनाएं दी गई।इस कार्यक्रम में वन विभाग से तनुजा पाठक, पंकज तिवारी, मंजू बडोला, पंकज कुमार, भोपाल राम आर्य, और मनमोहन तिवारी मौजूद रहे वही दर्पण समिति से संजय लाल सह, सुरेंद्र जनौटी ,और नितिन नाथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close