Monday 15/ 12/ 2025 

Bharat Najariya
पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर को सौंपा ज्ञापनसितारगंज में धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्राबाबु जी की आंखें करेंगी किन्हीं दो लोगो के जीवन मे उजाला,किया महादान।पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी _वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी के तहत अपराधों की कार्रवाई की समीक्षा की। एसएसपी ने बीते माह के अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, मुकदमों, शिकायतों, वारंट, नोटिस आदि का समय पर निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में संदिग्धों की तलाश करने के लिए सघन चेकिंग व वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व आपराधिक तथा संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। और कहा कि नशे के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है।दो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजना–डॉ.धन सिंह रावतमहक क्रांति नीति का हुआ शुभारंभ,पौड़ी में सगंध खेती को मिलेगा बढ़ावा
AccidentAlmora NewsAlmora policeDehradun NewsJobLatest PostRudrpurUttarakhand News

Almora News:नगर में मकान के पीछे पुलिसकर्मी का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

अल्मोड़ा में आज शनिवार की शाम को लिंक रोड तल्ला थप्लिया होंडा शोरूम से 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक शव मिलने के हड़कंप मच गया।

🌸पुलिस में सिपाही था मृतक

जानकारी के अनुसार शाम के समय यहां शव पर‌ बच्चों की नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने आसपास स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर पंहुच कर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। यहां संदिग्ध हालातों में एक आदमी का शव मिला। मौके पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा व पुलिस टीम पंहुची। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त की गई। जिसमे मृतक का नाम अनिल रावत बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि मृतक पुलिस का एक सिपाही हैं। जो हाल ही में उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा पंहुचा था। शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close