Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationFestivalGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsInternational NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:चार धाम यात्रा पर सुरक्षा होगी मजबूत, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। CM पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उच्चस्तरीय बैठक कर चारधाम यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तत्काल हिरासत में लिया जाए और इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए।

🌸पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर तत्काल निष्कासन के आदेश

बैठक में CM ने प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का तत्काल चिह्नीकरण कर उन्हें वापस भेजने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया। CM ने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक किया जाए और एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाए, जिस पर आम लोग संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे सकें।

🌸सत्यापन अभियान और सख्ती

CM ने सत्यापन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने चेतावनी दी कि गलत दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close