Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarHimanchalInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsPoliticsRanikhetRudrpurUttarakhand News

Uttrakhand News:पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर चारधाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी की जाएगी तैनात

चारधाम यात्रा में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से केंद्र सरकार को अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ऐसा पिछले दिनों पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर किया जा रहा है।

इनमें से छह कंपनियां गढ़वाल परिक्षेत्र और चार कंपनियों को कुमाऊं परिक्षेत्र के धार्मिक स्थलों व पर्यटन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही इन कंपनियों का आवंटन किया जाएगा। चारधाम यात्रा में इस साल पहली बार पूरे क्षेत्र को सुपर जोन, जोन, सेक्टर वार बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पूरा क्षेत्र 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में बंटा रहेगा। हर सेक्टर में पुलिसकर्मियों को 24 घंटे भ्रमणशील रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी जगहों पर छह हजार से अधिक पुलिस, एसडीआरएफ और पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।साथ ही पहली बार देहरादून में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। नौ स्थानों पर एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। ताकि, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो तो उसका जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके। अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम यात्रा और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों पर खुफिया तंत्र को भी हर वक्त सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी दीपम सेठ ने पिछले दिनों सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक कर इस बात को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर लगातार सभी जिलों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अब इन क्षेत्रों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने की भी तैयारी की गई है। इसके लिए पिछले सप्ताह केंद्र सरकार को 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की उपलब्ध कराने की मांग भेजी गई है।

इस साल पहली बार चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा। केंद्र सरकार को इसकी मांग भेजी गई है। इनमें से छह गढ़वाल और चार कंपनी कुमाऊं परिक्षेत्र के लिए भेजी जाएंगी।

– डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आईजी कानून व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close