Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
AccidentBageshwar NewsDehradun NewsJobLatest PostUttarakhand News

Bageshwar News:बागेश्वर में तेंदुए का आतंक,मां के साथ शौचालय जा रहे मासूम को तेंदुआ ने बनाया निवाला

बागेश्वर में तेंदुए का आतंक

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में एक दुखद घटना सामने आयी है। कांडा तहसील के रावतसेरा न्याय पंचायत के माणा कभड़ा गांव में शनिवार देर शाम एक चार वर्षीय बच्चे को तेंदुआ उठा कर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम रेंजर प्रदीप कांडपाल के नेतृत्व में गांव में पहुंची और बच्चे को तलाश करने में जुट गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव में दहशत का माहौल है।

केशर सिंह के चार वर्षीय पुत्र नैतिक को तेंदुआ उठा ले गया।

जानकारी के अनुसार चार साल के बच्चे को मां शौच के लिए ले जा रही थी, तभी घात लगाए गुलदार ने हमला बोल दिया। गुलदार ने पलक झपकते ही मासूम बच्चे पर झपट्टा मारा और जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर ले गया। अचानक गुलदार के हमले से मां बेसुध होकर चिल्लाने लगी और गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी तभी चीख-पुकार सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर करना शुरू किया और बच्चे की खोजबीन में जुट गए.बारिश के बीच काफी खोजबीन के बाद रात को ग्रामीणों को घर से 200 मीटर की दूर खाई में बच्चे का शव मिला।

डीएफओ बागेश्वर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पिंजरे के साथ टीम को मौके पर भेज दिया है। कपकोट से विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परिवार को आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close