Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
AccidentDehli newsDehradun NewsJobLatest PostUttarakhand News

Uttrakhand News:इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का हुए शिकार

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन हादसे का शिकार हो गए। उनके दो साथी भी घायल हुए हैं।

तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है। पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके दोनों पैर व हाथ में फ्रैक्चर है।

उत्तराखंड के जिला एवं कस्बा चंपावत के सिलेन टॉक निवासी सिंगर पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर व चालक राहुल सिंह के साथ रविवार की रात करीब 2:30 बजे कार में सवार होकर चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। गजरौला में हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़े एक कैंटर में कार पीछे से घुस गई।

क्षतिग्रस्त कार।

🌸चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

यह हादसा चालक को झपकी आने पर हुआ। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सिंगर पवनदीप राजन के दोनों पैर व हाथ मे फैक्चर हो गया। चालक व साथी को भी चोट आई हैं। हादसे के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

🌸नोएडा के लिए रेफर किए घायल

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पवनदीप राजन सहित उनके साथी को नोएडा के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि पवनदीप राजन ने इंडियन आईडल 12 जीता था और उसी के बाद उत्तराखंड सरकार ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि सिंगर की गाड़ी के चालक को झपकी आने पर यह हादसा हुआ था। सिंगर की हालत नाजुक है। हालांकि उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए लिखित रूप में दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close