Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News :विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का किया गया आयोजन,अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने की बैठक

विकास भवन सभागार  में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) श्री अजय टम्टा ने की। बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं दूरदर्शी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि सरकार की यह ऐतिहासिक योजना आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और लाभार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ मिले। साथ ही एम्पेनल्ड अस्पतालों से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो तथा जिले के अधिक से अधिक अस्पतालों को योजना से जोड़ा जाए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकती है। विद्यालयों की अवस्थिति सुधारने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने तथा बेहतर परिणाम देने वाले छात्रों को सम्मानित करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा खनन न्यास निधि से विद्यालयों में शिक्षा स्वयंसेवकों की नियुक्ति के सकारात्मक परिणामों की जानकारी दी गई, जिसकी बैठक में सराहना की गई।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत जनपद में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सड़क किनारे पार्किंग व्यवस्था और दुर्घटनास्थलों की पहचान कर सुधार के निर्देश दिए।

शहरी विकास योजनाओं के तहत दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, नालों के निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जल जीवन मिशन एवं हर घर जल योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जो सरकार की ‘हर घर तक मूलभूत सुविधाएं’ पहुंचाने की संकल्पबद्धता को दर्शाती हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रमोद नैलवाल, मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, डीएफओ दीपक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. सी. पंत, जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close