Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गंगा उत्सव में सजी सृजनशीलता की छटा-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में गंगा उत्सव के शुभ अवसर पर 4 नवंबर 2025 को नमामि गंगे इकाई के तत्वावधान में एक भव्य पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की थीम जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण रखी गई,जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने अपनी सृजनशीलता,कलात्मक दृष्टि और पर्यावरणीय चेतना का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर और रंगोली के माध्यम से गंगा की पवित्रता,जल संरक्षण,प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों पर अपने विचारों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। किसी ने सूखती नदियों का दर्द रंगों से उकेरा, तो किसी ने गंगा की निर्मल धारा को जीवनदायिनी शक्ति के रूप में दर्शाया। पूरा परिसर छात्रों की कला और चिंतन से सुसज्जित हो उठा,जिससे गंगा उत्सव एक आस्था और पर्यावरण जागरूकता का उत्सव बन गया। प्रथम स्थान-दीपक द्विवेदी एम.ए.प्रथम सेमेस्टर,द्वितीय स्थान-तनीषा बी.ए.प्रथम सेमेस्टर,तृतीय स्थान-गुंजन बिष्ट बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर एवं तानिया बी.ए.प्रथम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता संकायवार आयोजित की गई,जिसमें प्रथम स्थान-वाणिज्य संकाय,द्वितीय स्थान-विज्ञान संकाय,तृतीय स्थान-कला संकाय ने प्राप्त किया,साथ ही कला संकाय की एक अतिरिक्त टीम को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ.पूनम भूषण,डॉ.कृष्ण राणा और डॉ.प्रीति बर्थवाल ने उत्कृष्ट निर्णय दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के.सी.दुतपुडी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में सृजनशीलता के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं। गंगा हमारे जीवन का प्रतीक है,इसे स्वच्छ और अविरल बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नमामि गंगे इकाई की नोडल अधिकारी डॉ.ममता भट्ट,समिति सदस्य डॉ.ममता थपलियाल,डॉ.मनीषा डोभाल,प्राध्यापक परमजीत कुमार,डॉ.संजय दत्त,कर्मचारी दीपिका एवं शर्मिला,सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने गंगा संरक्षण,जल बचाओ और स्वच्छता को लेकर सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का यह आयोजन न केवल एक कला प्रतियोगिता साबित हुआ,बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना और जिम्मेदारी का सशक्त संदेश भी छोड़ गया।

Check Also
Close