Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून से किया मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ, रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण*

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस एवं राज्य के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे राज्य में उल्लास और गर्व का माहौल बना हुआ है। राजधानी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की जनता को रजत जयंती वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए राज्य की उपलब्धियों, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

देहरादून के इस मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहाँ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को देखा एवं प्रधानमंत्री के संदेश का श्रवण किया। इस दौरान सभागार में उल्लास का वातावरण रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि “उत्तराखंड के 25 वर्ष राज्य के विकास, संकल्प और आत्मनिर्भरता की यात्रा के प्रतीक हैं। आज हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि आने वाले 25 वर्षों में उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान दिलाएँगे।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और स्वरोजगार के क्षेत्रों में तीव्र गति से प्रगति हो रही है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से जनता तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचाएँ और राज्य को ‘विकसित उत्तराखंड’ के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ. अमृता शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह का समापन हुआ।

Check Also
Close