Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

महापौर ने वार्ड दो ट्रांजिट कैम्प का भ्रमण कर जनता से संवाद किया

रूद्रपुर। शहर में वार्डों में चलाए जा रहे भ्रमण अभियान के तहत महापौर विकास शर्मा बुधवार को वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में पैदल भ्रमण करने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।

बता दें पिछले कुछ दिनो ंसे महापौर विकास शर्मा मॉर्निंग वॉक के बाद वार्डों में पहुंचकर जनता से रूबरू हो रहे हैं और समस्याओं का मौके पर ही जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महापौर ने वार्ड नंबर दो में पार्षद एमपी मौर्या के साथ बस्तियों का पैदल भ्रमण किया और समस्याओं को मौके पर देखा। इस दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को जाना। वार्डवासियों ने निरीक्षण के दौरान महापौर को जल निकासी, सड़क मरम्मत, स्वच्छता एवं स्ट्रीट लाइट जैसी स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। जिनका महापौर ने जल्द निस्तारण करने आश्वासन दिया गया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधर पर शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

महापौर ने कहा कि जनता से सीधा संवाद करना और उनकी समस्याओं को नजदीक से देखना प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा हमारा प्रयास है कि रूद्रपुर के हर वार्ड और मोहल्ले तक विकास की किरण पहुंचे। जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है और मेरा एक-एक कदम उनके कल्याण के लिए समर्पित है। जल निकासी, सड़क मरम्मत, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं का समय पर निस्तारण हमारी जिम्मेदारी है। मैं स्वयं वार्डों में जाकर समस्याओं का जायजा ले रहा हूं ताकि किसी भी समस्या की अनदेखी न हो।

महापौर ने कहा कि पिछले नौ माह में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से शहर निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। महापौर ने उल्लेख किया कि रूद्रपुर को 32 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मंजूरी मिली है, जिससे शहर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

महापौर ने विशेष रूप से ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के लिए स्वीकृत रजत जयंती पार्क का जिक्र किया और बताया कि इसके लिए बजट मंजूर हो गया है, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जायेगा। इसके अलावा शहर में जल्द ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और डॉग शेल्टर हाउस का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य रूद्रपुर को न केवल स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है, बल्कि इसे एक ऐसे शहर में बदलना है जहाँ हर नागरिक को आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हों और सुरक्षा एवं जीवन-स्तर में सुधार हो।

महापौर ने बूथ अध्यक्षों और वार्डवासियों से भी विचार विमर्श किया और उनके सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के सहयोग और सहभागिता के बिना किसी भी विकास कार्य में सफल नहीं हो सकता। जनता की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और विकास के अवसर उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मैं जनता से यही अपेक्षा करता हूँ कि वे अपने सुझाव और शिकायतें सीधे हमारे सामने रखें, ताकि प्रशासन समय पर कार्रवाई कर सके।

इस अवसर पर सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद चिराग कालरा, पार्षद पवन राणा, पार्षद मुकेश रस्तोगी, भाजपा जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर सहित अन्य गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close