Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

देहरादून,बजरंग दल द्वारा घंटाघर, प्राचीन शिव हनुमान मंदिर प्रांगण मे संचालित रात्रि साप्ताहिक मिलन केंद्र पर दिल्ली में हुए आतंकवादी घटना पर चर्चा की गई प्रांत मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा ने कहा दिल्ली में हुई आतंकवादी घटना ऐसे आतंकी समूह का बर्बर आतंक है जो इस देश में गजवा ए हिंद की कल्पना करते हैं और उन्हें हिंदू राष्ट्र दिखाई दिए पड़ रहा है । छटपटाहट में दिल्ली में किया गया आतंकी हमला संबंधित यह हमला बड़ा हो सकता था परंतु ऐसा प्रतीत होता है विस्फोटक की ट्रांसपोर्टेशन के लापरवाही के चलते यह आतंकी हमला योजना में उक्त स्थान पर न होकर कहीं और होना था जिसकी विश्वास लीला और भयावह हो सकती थी क्योंकि देश के अंदर कट्टरपंथी जिहादी ताकते सनातक के विरुद्ध बड़ा षड्यंत्र रच रही है जिनका निशाना ,दिल्ली से वृंदावन के लिए हिंदू एकता हेतु बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा और बहुसंख्यक हिंदू समाज ही है। लेकिन केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से देश के अंदर होने वाला सुनियोजित टेरर अटैक की योजना विफल हुई जिसमें 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट की प्राप्ति और बड़ी आतंकवादी योजना को क्रियान्वित करने वाले व्हाइट कलर आतंकवादियों का पकड़े जाना सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कामयाबी है।
दिल्ली मे हुई आंतकवादी घटना मे मृतकों व घायलों के प्रति बजरंग दल संगठन संवेदना व्यक्त करता है। भारतीय सुरक्षा एजेंसी की मुस्तैदी और तत्परता के चलते बहुत लंबे समय से किसी आतंकवादी घटना को क्रियान्वित करने वाले आतंकी समूह जो भारत में रहकर पाकिस्तान टेरर फंडिंग पर पलते है वह आतंकी घटना के लिए तैयारी कर रहे है। किया । वर्तमान सरकार को उग्रता के साथ ऐसे आतंकी समूहों को पूरी तरह जड़ से खत्म करने की बड़ी योजना पर लगना होगा जिस प्रकार देश में नक्सलवाद को उखाड़ने का बड़ा आपरेशन चलाया जा रहा है । उसी प्रकार कट्टरपंथी इस्लामी समूह जो अनेक नाम से भारत के अंदर बैठे हैं और इनकी मदद मदरसों व मस्जिदों मे चलती है उन आतंकियों का लालन पालन हो रहा है उनको चिन्हित कर ध्वस्तीकरण के दायरे मे लाया जाना चाहिए क्योंकि देश में बनी बहुसंख्यक मस्जिद मदरसे ही आतंकवाद के ट्रेनिंग सेंटर और आतंकवाद को बढ़ाने वाली मुख्य जड़े व क्रेन्द्र हैं इन जड़ों को खत्म करना सबसे बड़ा कार्य है उसके बाद सभी ने दिल्ली मे हुई आतंकी घटना में मृतक आत्माओं के लिए शांति पाठ मौन के बाद हनुमान चालीसा बजरंग बाण, शिव पंचाक्षर स्त्रोतम का पाठ किया गया

मौके पर उपस्थित लोगों में विहिप प्रांत टोली से नवीन गुप्ता, राशिराम वर्मा, मोहित जायसवाल,हर्ष सहगल, ऋषभ उपाध्याय,अशोक अग्रवाल, हरबंस कुकरेजा, कपिल सलूजा, शलेश गुप्ता, पल्लव वर्मा, प्रेम सेठी,सचिन गुजराती, पिंकी भल्ला, दीपांकर सहानी, सोनू गुप्ता, अभिषेक सोनकर , गौतम उनियाल ,राजेश सोमवंशी व्यवस्था प्रमुख अमन राजवंशी ,आशीष बलूनी,आदित्य वाधवा, हन्नी गोगिया, बृजेश चौहान, शशांक घिड़िल्याल, सौरभ गौतम, राशिराम वर्मा, अशोक वर्मा, मदन, रंजना साहनी, व अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ,

Check Also
Close