Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकताः विकास शर्मा

  • महापौर ने सुभाष कॉलोनी में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर। शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या 28 सुभाष कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर के सामने सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा एवं पार्षद चिराग कालरा का फूल मालाओं से स्वागत किया और लंबे समय से प्रतीक्षित निर्माण कार्य शुरू होने पर आभार व्यक्त किया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर में विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप धरातल पर उतारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष कॉलोनी की इस सड़क और नाली के निर्माण का लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह कार्य राज्य वित्त एवं नगर निगम निधि से स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराना हमारी प्राथमिकता है।

महापौर ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में रूद्रपुर को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिल चुकी है। आने वाले समय में और भी कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास का यह सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगा और जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों को चरणबद्ध रूप से अमल में लाया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ नगर निगम अब एक बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित हो चुका है। आज निगम के माध्यम से वे सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं जिनके लिए पहले आम नागरिकों को कई विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। श्रम कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसी कई योजनाएं अब सीधे नगर निगम के दायरे में आ चुकी हैं, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है। निगम आने वाले समय में और भी जनसेवाओं की शुरुआत करने जा रहा है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को वे कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि हर नागरिक को प्रगति और विकास का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर पार्षद चिराग कालरा, श्रीमती पुष्पा गोवर, अन्नू सागर, नगर निगम के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also
Close