Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

अनुसंधान और सहयोग से ही नियंत्रित हो सकती हैं महामारियां–प्रो.रीना घिल्डियाल

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में शुक्रवार को एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान और महामारी विज्ञान से संबंधित नवीनतम जानकारियों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा ऑस्ट्रेलिया से पहुंची प्रोफेसर एमेरिटा डॉ.रीना घिल्डियाल ने महामारियां पुरानी और नई तथा वायरल रोगों का प्रभाव विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने इतिहास में फैली विभिन्न महामारियों-जैसे प्लेग,स्पैनिश फ्लू,सार्स,इबोला और कोविड-19 के क्रमवार अध्ययन के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान में हुए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी उन्नयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ.घिल्डियाल ने बताया कि महामारियां केवल स्वास्थ्य संकट नहीं होतीं,बल्कि ये विज्ञान,तकनीक और नीति-निर्माण के क्षेत्र में भी नवाचार को प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि दवाओं के तीव्र विकास,वैक्सीन प्लेटफॉर्म की स्थापना और आधुनिक महामारी विज्ञान (Epidemiology) का विकास मानवता की वैज्ञानिक उपलब्धियों के श्रेष्ठ उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महामारियों पर नियंत्रण केवल वैज्ञानिक अनुसंधान,प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग और अंतर-विषयी सहयोग से ही संभव है। वैश्विक स्तर पर सूचना साझाकरण,डेटा एनालिटिक्स और सार्वजनिक स्वास्थ्य नीति में समन्वय से भविष्य में किसी भी महामारी का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने डॉ.घिल्डियाल का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम नवोदित चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन में अत्यंत उपयोगी होते हैं और उन्हें अनुसंधान व वैज्ञानिक सोच की दिशा में प्रेरित करते हैं। डॉ.सयाना ने अपने संबोधन में कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सा समुदाय द्वारा झेली गई चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय ने पूरे देश में एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान-उन्मुख सोच को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य की किसी भी महामारी या स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का समन्वित सहयोग ही सबसे प्रभावी उपाय है। इस अवसर पर कॉलेज के अनेक संकाय सदस्य,चिकित्सक एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विषय पर प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी की और महामारी से जुड़ी कई जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त किए।

Check Also
Close