Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बिहार में एनडीए की शानदार जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास मॉडल पर बिहार की जनता ने लगाई मुहरः विकास शर्मा

रूद्रपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर रूद्रपुर नगर निगम में आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। नगर निगम परिसर में महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूम उठे और आतिशबाजी के बीच ‘मोदी-मोदी’ और ‘एनडीए जिंदाबाद’ के नारे देर तक गूंजते रहे। बाद में महापौर ने एक होटल में पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हें बिहार में हुई जीत पर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, उनकी नीतियों और विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है। एनडीए की यह बड़ी जीत केवल राजनीतिक विजय नहीं है, बल्कि जनता की आकांक्षाओं, उम्मीदों और स्थिर विकास की चाहत का मजबूत संदेश है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल और जनहितैषी नीतियों पर मिले जनसमर्थन ने यह सिद्ध कर दिया है कि बिहार की जनता अराजकता और गुंडागर्दी की राजनीति को सिरे से नकार चुकी है। लोग सुरक्षा, स्थिरता और विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं, और यह चुनाव परिणाम उसी का स्पष्ट प्रमाण है।

महापौर ने कहा कि एनडीए को मिला बहुमत कमजोर वर्गों- महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और वंचितोंकृके सम्मान और उत्थान के लिए चलाए गए केंद्र व राज्य सरकार के अभियानों की स्वीकृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, सुरक्षा, गरीब कल्याण और विकास आधारित राजनीति की पुनर्पुष्टि है।

महापौर ने कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद को त्यागकर विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जनादेश साफ संदेश देता है कि देश की जनता अब केवल काम, विकास और पारदर्शिता की राजनीति चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जिस विकास मॉडल पर कार्य किया जा रहा है, बिहार के लोगों ने उस पर अपनी मुहर लगाई है।

वहीं महापौर ने सांसद भट्ट से मुलाकात करते हुए उन्हें एनडीए की जीत पर बधाई दी। इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि बिहार का चुनाव परिणाम दर्शाता है कि देश की जनता अब जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। बिहार की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट समर्थन दिया है और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमजाल को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश भाजपा और एनडीए के लिए ऊर्जा बढ़ाने वाला है। जनता ने सिद्ध कर दिया है कि भारत अब केवल विकास, राष्ट्रहित और स्थायी सुशासन की राह पर ही आगे बढ़ना चाहता है। बिहार का यह परिणाम आने वाले वर्षों की दिशा तय करता है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, कार्यालय प्रभारी मोर सिंह यादव, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला आईटी संयोजक जायसवाल, भगत सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, तथा पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Check Also
Close