Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

श्रीनगर की केदार फायरिंग रेंज में गोलियों की गूंज-उत्तराखण्ड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भ


श्रीनगर गढ़वाल। एसएसबी श्रीनगर की केदार फायरिंग रेंज आज सुबह उस समय जोश,अनुशासन और उत्साह से भर उठी जब उत्तराखण्ड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राइफल,रिवाल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का शानदार शुभारम्भ किया गया। तीन दिवसीय इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का प्रारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने औपचारिक उद्घोषणा और परंपरागत सलामी के साथ किया। उद्घाटन के दौरान विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से पहुंचे टीम प्रबंधकों (टीम मैनेजरों) का परिचय कराया गया। इसके उपरांत मंच पर उपस्थित सभी शूटरों ने मार्च-पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी प्रदान की। प्रतिभागियों ने एक स्वर में खेल भावना,अनुशासन और श्रेष्ठ प्रदर्शन की शपथ ली। यह क्षण फायरिंग रेंज में मौजूद सभी लोगों के भीतर पुलिस बल के साहस और गौरव की भावना का संचार कर गया। अपने संबोधन में एसएसपी सर्वेश पंवार ने कहा पुलिस कर्मियों का शस्त्र संचालन में दक्ष होना,सटीक लक्ष्यभेदन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उनके पेशेवर कौशल की आधारशिला है। पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताएं इसी दक्षता को निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को तीन दिनों तक पूर्ण अनुशासन,उत्कृष्ट प्रदर्शन और श्रेष्ठ निशानेबाजी के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन स्थल पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों,मीडिया प्रतिनिधियों और विभिन्न जनपदों से आए पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 15 टीमों के 150 से अधिक शूटर-तीन दिन तक चलेगी सटीक निशानों की जंग,इस वर्ष प्रतियोगिता में जनपद पुलिस की 10 टीमें,पीएसी/वाहिनी की 3 टीमें-आईआरबी की 2 टीमें सहित कुल 15 टीमें शामिल हुई हैं,जिनमें 150 से अधिक दक्ष शूटर राइफल,रिवॉल्वर और पिस्टल प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखा रहे हैं। पहला दिन 14 नवंबर 2025-पहले दिन की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में आईआरबी और 40 वीं बटालियन पीएसी हरिद्वार का दबदबा देखने को मिला। टीम और व्यक्तिगत दोनों श्रेणियों में इन दोनों इकाइयों ने मजबूत स्थिति बनाई। 100 मीटर राइफल शूटिंग टीम परिणाम-प्रथम स्थान-40 बटालियन पीएसी हरिद्वार-83 अंक,द्वितीय स्थान-आईआरबी-1-77 अंक,तृतीय स्थान-आईआरबी-2-63 अंक,व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन (100 मीटर)-कांस्टेबल उधीर कुमार (IRB–1)-62 अंक,कांस्टेबल प्रदीप सिंह (40 BN PAC)-58 अंक,कांस्टेबल अभिषेक गोस्वामी (पिथौरागढ़)-40 अंक,200 मीटर राइफल शूटिंग टीम परिणाम-प्रथम स्थान-आईआरबी-1-168 अंक,द्वितीय स्थान-40 बटालियन पीएसी हरिद्वार-140 अंक,तृतीय स्थान-आईआरबी-2-136 अंक,अपर उपनिरीक्षक पीतांबर दत्त शर्मा (पिथौरागढ़)-92 अंक,कांस्टेबल दीपक जोशी (IRB-1)-90 अंक,हेड कांस्टेबल भवानी नाथ (IRB-1)-78 अंक। पहले दिन के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रतियोगिता बेहद रोमांचक होने वाली है। आईआरबी और 40 बटालियन पीएसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है,जबकि जनपद पुलिस की टीमें भी दमदार प्रदर्शन की तैयारी में हैं। यह प्रतियोगिता केवल खेल नहीं,बल्कि बेहतर लक्ष्यभेदन क्षमता,शारीरिक एवं मानसिक एकाग्रता,और पेशेवर दक्षता को मजबूत करने का महत्त्वपूर्ण मंच है।

Check Also
Close