Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

वंदे मातरम की गूंज से गूंजा शिशु मंदिर-राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुशुम कंडवाल ने बच्चों संग बांटी राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगरी शनिवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम की मधुर धुनों से सराबोर हो उठी,जब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुशुम कंडवाल ने शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर सामूहिक गायन किया। राष्ट्रगीत की 150 वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम जिलेभर में राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय संदेश देता दिखा। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को प्रेरित करते हुए कुशुम कंडवाल ने कहा कि आधुनिक समय में मोबाइल का उपयोग संयम से करें और माता-पिता की बातों को जीवन में सर्वोपरि रखें। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सीख देते हुए कहा किसी भी अनजान व्यक्ति से दी गई खाने की वस्तु ग्रहण न करें और न ही अनजानों से मित्रता करें,सतर्कता ही सुरक्षा है। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने विद्यालय से अपने आत्मीय जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं शिशु मंदिर के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ जो संस्कार मिलते हैं,वही बच्चों को जीवन में विशेष बनाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,प्रधानाचार्य गोविंद,प्रमिला भंडारी,मीना असवाल,रेनू सुंदरियाल,लक्ष्मी रावत,अंजना डोभाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला मोर्चा जिला स्तरीय सम्मेलन उत्साह और संकल्प के साथ संपन्न। श्रीनगर में आयोजित जिला स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन आत्मनिर्भरता और महिलाओं की भूमिका के सशक्त संदेश के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुशुम कंडवाल ने महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत का आधार मजबूत महिला शक्ति है। ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक महिलाओं के कौशल,आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति को सशक्त बनाना हमारा राष्ट्रीय दायित्व है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा कमल किशोर रावत ने की और महिलाओं को संगठनात्मक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। श्रीनगर में एक ही दिन दो प्रमुख कार्यक्रमों में राष्ट्रभक्ति,अनुशासन,महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। कुशुम कंडवाल की उपस्थिति ने दोनों कार्यक्रमों को सार्थक दिशा दी और बच्चों से लेकर महिलाओं तक हर वर्ग को प्रेरित किया।

Check Also
Close