Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

आपात स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया हेतु पुलिस-एसडीआरएफ और सभी विभागों ने मिलकर जनपद में किया संयुक्त आपदा मॉक ड्रिल का अभ्यास

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में किसी भी प्रकार की आपदा या आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा एक संयुक्त समन्वय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस मॉक ड्रिल का लक्ष्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय,संसाधनों के उपयोग और वास्तविक परिस्थिति में कार्य-प्रणाली का परीक्षण करना था। इस अभ्यास में वास्तविक आपदाओं जैसी परिस्थितियां तैयार की गई,जिनमें श्रीनगर एवं पौड़ी क्षेत्र की अलग-अलग घटनाओं को शामिल किया गया-श्रीनगर क्षेत्र की घटनाएं स्वीत क्षेत्र में भूकंप की स्थिति भूकंप के झटकों के बाद कई स्थानों पर लोगों के फंसने और नुकसान की सूचना,श्रीकोट मॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,बेस अस्पताल में आईसीयू क्षतिग्रस्त होने से मरीजों के फंसने की सूचना व कीर्तिनगर पुल का क्षतिग्रस्त होना,पौड़ी क्षेत्र की घटनाएं मैसमोर कॉलेज में भूकंप के कारण छात्रों का फंसना,टेका के जंगल में भीषण आग लगना,देवप्रयाग व लक्ष्मणझूला क्षेत्र की घटनाए-टिहरी डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने पर बाढ़ जैसे स्थिति उत्पन्न होना। जिसमें सभी विभागों की टीमों ने समयबद्ध तथा समन्वित रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में संचालित किये जा रहे इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य जनपद में किसी भी आपात स्थिति में विभिन्न विभाग समय पर और सही तरीके से कैसे प्रतिक्रिया देते हैं,और उनके बीच समन्वय कितना मजबूत है। इसके अभ्यास के प्रथम चरण में निर्धारित स्थलों पर आपदा की सूचना मिलते ही सभी टीमें अपने-अपने संसाधनों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई और तय समय के भीतर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस टीम ने सबसे पहले आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया,भीड़-प्रबंधन संभाला और रास्तों को साफ कराया,ताकि राहत टीमें आसानी से अपने काम कर सकें। फारेस्ट विभाग और फायर सर्विस की टीमों ने मिलकर आग पर नियंत्रण पाने के लिए अपने उपकरणों तैयारी हालत में रखा गया। इसके बाद शुरू हुआ एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू अभियान जिसमें एसडीआरएफ टीम के टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से स्थिति का आंकलन किया और अपनी रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन किया। एसडीआरएफ के जवानों ने ऊंचाई या कठिन स्थानों से लोगों को निकालने,घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने,स्ट्रेचर कैरी,मानव-चेन बनाकर बचाव जैसे महत्वपूर्ण तरीके दिखाए। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर घायलों को उनकी स्थिति के अनुसार प्राथमिकता दी गई। गंभीर घायलों को तुरंत उपचार देने की व्यवस्था की गई,जबकि सामान्य चोट वाले व्यक्तियों का शुरुआती उपचार वहीं किया गया। इस दौरान सभी रेस्क्यू टीमें लगातार आपस में संपर्क में रहीं और हर कार्यवाही को मिलकर पूरा किया गया।

Check Also
Close