Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

कंडोलिया में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कंडोलिया खेल मैदान में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को उत्साह और जोश से भरपूर माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए दो सेमीफाइनल मुकाबलों और जिला प्रशासन इलेवन बनाम प्रेस इलेवन के मैत्री मैच ने मैदान में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के सबसे बड़े मुकाबले-फाइनल में हरिद्वार और चंपावत की टीमें आमने-सामने हुईं। पूरे मैच में दोनों टीमों ने शानदार तालमेल और संघर्ष का परिचय दिया,लेकिन अंतिम क्षणों में हरिद्वार ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए मुकाबला 1-0 से अपने नाम कर लिया। अंत तक रोमांच बनाए रखने वाले इस खेल ने मैदान में उपस्थित सभी दर्शकों को बांधकर रखा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सीधा प्रभाव रहा कि इस वर्ष अधिक टीमें और दर्शक प्रतियोगिता का हिस्सा बने। यह आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देता है,बल्कि जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करता है। समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में टीमवर्क,अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करते हैं। जिला प्रशासन और खेल विभाग के बेहतर प्रबंधन ने प्रतियोगिता को सफल बनाया है। राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मनीष मैठाणी ने जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौड़ी में खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका के कारण स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और भविष्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि सभी जनपदों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य विभाग,जल संस्थान,विद्युत विभाग,सूचना विभाग,समाज कल्याण,शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रतियोगिताओं को और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। पहला सेमीफाइनल बागेश्वर और चंपावत के बीच हुआ,जिसमें चंपावत ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया,जिसका परिणाम टाई ब्रेकर में आया। हरिद्वार ने 5-3 से देहरादून को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जिला प्रशासन इलेवन और प्रेस इलेवन के बीच खेला गया मैत्री मैच भी प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बना। रोमांचक मुकाबले में जिला प्रशासन इलेवन ने प्रेस इलेवन को 2-0 से हराया। दर्शकों ने दोनों टीमों के शानदार खेल और खेल भावना की खुलकर सराहना की। अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल व करियर पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है और फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। मैदान में इनायत हुसैन और प्रवीण नेगी की ऊर्जावान कमेंट्री ने मैचों के रोमांच को और बढ़ा दिया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी,जिला शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी,खेल समन्वयक योगंबर नेगी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और अधिकारी उपस्थित रहे। चार दिनों तक कंडोलिया मैदान में छाया यह फुटबॉल उत्सव न केवल प्रतियोगिता था,बल्कि खेल भावना,उत्साह और सामुदायिक एकजुटता का एक सुंदर प्रतीक भी साबित हुआ।

Check Also
Close