Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरणमोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारीअवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामदसितारगंज राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टॉस्क फोर्स बैठक आयोजित की गईविधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानितआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्टमोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरती
राज्य

ऐतिहासिक गु.श्री गुरु हरगोबिंद सर में सजाए गए भारी गुरुमत समागमगुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर 7 दिसंबर को होंगे विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं

गदरपुर । गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सर नवाबगंज,
उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश में प्रति माह की अमावस को सजाए जा रहे भारी गुरुमत समागम में वक्ताओं द्वारा हरि जस गायन करने के साथ गुरु वाले बनने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के भोग के उपरांत रागी भाई हरजीत सिंह द्वारा गुरबाणी का कीर्तन करने के साथ किया गया । वहीं कार्यक्रम के समापन पर भाई जसवीर सिंह द्वारा सर्वत्र सुख शांति की अरदास की गई,इससे पूर्व कथा वाचक भाई हरविंदर सिंह और जसवीर सिंह द्वारा गुरबाणी विचार करते हुए सभी को नित्य प्रति गुरबाणी जाप करने का आह्वान किया गया। कवि सतनाम सिंह व शौंकी द्वारा शहीदों का इतिहास वर्णित करते हुए अपना जीवन गुरु वाले बनकर व्यतीत करने की अपील की गई । शाहजहांपुर से आए बाबा करम सिंह की टीम द्वारा हरजस गायन करते हुए सभी संगत को आगामी आने वाले गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी समागम में सहभागिता करने की अपील की गई । कार्यक्रम समापन के उपरांत गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोविंद सर नवाबगंज के मुख्य सेवादार वीर अनूप सिंह ने बताया कि आगामी 7 दिसंबर दिन रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी समागम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ विद्वान कथावाचकों द्वारा गुरबाणी की व्याख्या एवं सिख धर्म के सिद्धांतों का वर्णन किया जाएगा साथ ही मीरी पीरी खालसा अकैडमी में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा वीर अनूप सिंह ने सभी संगत से कार्यक्रम अनुसार पहुंचने की अपील की गई है । कार्यक्रम का संचालन करमजीत सिंह ने किया । बाबा गुरमीत सिंह की देखरेख में गुरु का लंगर अटूट बांटा जाएगा।

Check Also
Close