Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारीअवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामदसितारगंज राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टॉस्क फोर्स बैठक आयोजित की गईविधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानितआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्टमोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !
राज्य

जागृति एक नई पहल: गदरपुर में भाषण प्रतियोगिता 5 दिसंबर को एस एस पब्लिक स्कूल में

गदरपुर। जागृति एक नई पहल सामाजिक संस्था द्वारा गदरपुर नगर के विद्यालयों के बच्चों के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 5 दिसंबर को एसएस पब्लिक स्कूल गदरपुर के सभागार में आयोजित की जाएगी। भाषण प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया है – जूनियर और सीनियर। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे भाग लेंगे, जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे भाग लेंगे। प्रत्येक वर्ग में अलग-अलग विषय दिए गए हैं। जूनियर वर्ग में दिए गए विषय हैं – देश की आजादी के बाद देश ने क्या खाया क्या पाया, ऑपरेशन सिंदूर हमारा गौरव, देश के विकास में मेरा योगदान मेरी भूमिका, अनुशासन सफलता की कुंजी। सीनियर वर्ग में दिए गए विषय हैं – आजादी का असली अर्थ, सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप, भारत देश के निर्माण में संविधान की भूमिका, उत्तराखंड की चुनौतियां पलायन और बेरोजगारी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपने विचार रखने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा। संस्था के महामंत्री आकाश अरोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भाषण कला को निखारना है और उन्हें अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। आकाश अरोड़ा ने समाज के सक्रिय लोगों से निवेदन किया है कि जो लोग इस संस्था से जुड़ना चाहते हैं, वे कृपया हमसे संपर्क करें। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को भी पत्र भेजकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Check Also
Close