Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

दिल्ली पब्लिक स्कूल में सीबीएसई स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्टिवल 2025-26 सफल आयोजनखबर पड़तालरूद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल सीबीएसई स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्टिवल 2025-26 का भव्य और अत्यंत सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे आरंभ हुआ और सायं 4:30 बजे तक रचनात्मकता, उत्साह और नवाचार से सराबोर वातावरण में चलता रहा। इस प्रान्त स्तरीय उत्सव में 40 से अधिक सम्मानित विद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभागिता की।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया:• मुख्य अतिथि:श्री मनोज गुप्ता, रीजनल ऑफिसर, सीबीएसई देहरादून• गेस्ट ऑफ ऑनर:

  • श्री सतीश कुमार, डेप्युटी सेक्रेटरी, स्किल एजुकेशन विभाग, सीबीएसई, नई दिल्ली
    विशिष्ट अतिथिगण एवं वक्ता
  • डॉ. अमित कुमार, प्रिंसिपल साइंटिस्ट, ICAR–IVRI
  • श्री संजीव भटनागर, सोशल डेवलपमेंट एवं एंटरप्रेन्योरशिप स्पेशलिस्ट, नैनीताल
  • डॉ. संजीव सुमन, एसोसिएट प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, जी.बी. पंत यूनिवर्सिटी, पंतनगर
  • श्री सार्थक अरोड़ा, डायरेक्टर, IIMT Institute of Hotel Management
  • सुश्री भावना भानोट, सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर, उधम सिंह नगर एवं प्रिंसिपल, RAN Public School

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत तथा उत्साहपूर्ण सांस्कृतिक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने पूरे समारोह में सांस्कृतिक उत्साह का संचार किया।
मुख्य अतिथि श्री मनोज गुप्ता जी ने अपने संबोधन में छात्रों को कौशल-आधारित शिक्षा के बढ़ते महत्व पर बल देते हुए कहा 21वीं सदी में वही विद्यार्थी आगे बढ़ेंगे जो केवल ज्ञान तक सीमित न रहकर उसे व्यवहार में लाने की क्षमता विकसित करेंगे। स्किल एजुकेशन, समस्या समाधान, नवाचार और तकनीकी दक्षता आज के शिक्षण का मूल आधार हैं। ऐसे एक्सपो न केवल छात्रों के दृष्टिकोण का विस्तार करते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।”

उन्होंने DPS रुद्रपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा इस प्रकार के आयोजनों की मेजबानी क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है۔| गेस्ट ऑफ ऑनर श्री सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यावहारिक कौशल, सतत सीखने और सुविचारित करियर चयन के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
इसके उपरांत
• श्री सार्थक अरोड़ा,• डॉ. अमित कुमार, तथा• श्री संजीव भटनागर द्वारा सूचनाप्रद एवं मार्गदर्शक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को उभरते कैरियर अवसरों, जीवन कौशलों और भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया।
स्किल एक्सपो: रचनात्मकता और नवाचार का संगम
स्किल एक्सपो में पिथोरागड़, देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, रामपुर, हल्द्वानी, मुज्जफ्फर नगर एवं अन्य शहरों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अनेक उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स और प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें नवाचार, रचनात्मक सोच, और व्यावहारिक अधिगम की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
निर्णायक मंडल में शामिल
• डॉ. संजीव सुमन और
• डॉ. अमित कुमार ने सभी प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया और विद्यार्थियों के मौलिक व उत्कृष्ट प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।डीपीएस रुद्रपुर के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने इस सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि
“स्किल एक्सपो विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन से जुड़ा अनुभव प्रदान करता है, जो भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक है। डीपीएस रुद्रपुर का लक्ष्य सदैव प्रत्येक छात्र को उसके कौशल, क्षमता और रुचि के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।”
उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों, छात्रों, शिक्षकों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम का समापन ज्ञान, कौशल, नवाचार और समग्र विकास के एक सफल उत्सव के रूप में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अतिथियों और विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के निरंतर आयोजन की आशा व्यक्त की।

Check Also
Close