Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज-श्रीनगर में प्री-लोक अदालत बैठक आयोजित,अधिकतम वाद निस्तारण पर जोर


श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और अधिकतम वादों के निस्तारण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तहसील विधिक सेवा समिति श्रीनगर की ओर से बुधवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्र.श्रे.) श्रीनगर के विश्राम कक्ष में प्री-लोक अदालत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कु.अलका सिविल जज (जूनियर डिवीजन) व अध्यक्ष,तहसील विधिक सेवा समिति ने की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों,अधिवक्ताओं एवं पीएलवी सदस्यों को संबोधित करते हुए कुमारी अलका ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है,जिसका उद्देश्य विवादों का त्वरित,किफायती और मैत्रीपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाए,ऐसे वाद चिह्नित किए जाएं जिनका समाधान आपसी सहमति से संभव है,बैंक,बीमा कंपनियों,बिजली विभाग एवं अन्य संस्थाओं से संबंधित वादों को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाए। बैठक में बार एशोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप पांथरी,वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह रावत,पैनल अधिवक्ता देवी प्रसाद खरे,महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि तथा सभी पीएलवी सदस्य पूनम हटवाल,रोशनी रतूड़ी,प्रियंका रॉय,मानव बिष्ट,प्रीति बिष्ट उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने लोक अदालत में अधिकतम वादों के समाधान हेतु अपने सुझाव दिए और पक्षकारों को जागरूक करने की रणनीति पर भी चर्चा की। बैठक में यह भी बताया गया कि लोक अदालत में निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है,लंबी सुनवाई से बचत होती है,दोनों पक्ष आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचते हैं। जिनका निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से सहजता से किया जा सके।

Check Also
Close