Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

प्रदेश सरकार लौह पुरुष के आदर्शों पर दृढ़तापूर्वक अग्रसर–सतपाल महाराज


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में आयोजित एकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बुधवार को चौबट्टाखाल तहसील में यूनिटी मार्च का भव्य समापन हुआ। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने स्वयं कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इस ऐतिहासिक अवसर को और अधिक गरिमामय बनाया। यह यूनिटी मार्च नौगांवखाल से आरंभ होकर चौबट्टाखाल तहसील मुख्यालय में समाप्त हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनता,जनप्रतिनिधि,युवा,छात्र,स्वयंसेवी संस्थाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे मार्ग में सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान का स्मरण कर देशभक्ति और एकता का संदेश बुलंद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के पश्चात देश की 562 से अधिक रियासतों का विलय कर एक भारत,श्रेष्ठ भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा सरदार पटेल की दूरदृष्टि,दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति समर्पण ने देश को सदियों की विखंडन नीति से मुक्त कर एक धागे में पिरोया। उत्तराखंड सरकार भी उन्हीं के आदर्शों पर सतत कार्य कर रही है-चाहे वह विकास,सुशासन हो या राष्ट्रीय एकता। महाराज ने बताया कि पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी इस ऐतिहासिक वर्षगांठ पर सांस्कृतिक,सामाजिक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,जिनका उद्देश्य युवाओं में एकता,समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। यूनिटी मार्च के बाद महाराज ने विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड़ गांव पहुंचकर उस पीड़ित परिवार से मुलाकात की,जिसकी सदस्य रानी देवी की बाघ के हमले में दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ऐसे दुष्कर समय में सरकार उनके साथ पूरी संवेदना और सहायता के साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए। यूनिटी मार्च के दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी,राकेश नैथानी,महिपाल नेगी,सर्वेंद्र,शैलेश दर्शन,नरेंद्र डंडरियाल,वेदप्रकाश वर्मा,प्रभु शरण बुडाकोटी,गणेश रावत,देवेंद्र भट्ट,सुरेंद्र बिष्ट,सीमा सजवाण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा शामिल रहे।

Check Also
Close