Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

टीएमयू को दुर्लभ जैन ग्रंथों का अनमोल उपहार

कुलाधिपति श्री सुरेश जैन बोले, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संग्रह में अब तक हस्तलिखित ग्रंथ नहीं थे, लेकिन कुंदरकी जैन चैत्यालय की ओर से दिए गए इस दान के जरिए पहली बार यह ऐतिहासिक उपलब्धि हुई संभव, उम्मीद जताई, ये पांडुलिपियां जैन दर्शन, इतिहास, भाषा और संस्कृति से जुड़े गहन शोध एवम् अध्ययन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद को सैकड़ों वर्ष प्राचीन दुर्लभ जैन ग्रंथों की अनमोल सौगात मिली है। जैन साहित्य के इस दुर्लभ संग्रह में डुण्डारी भाषा की हस्तलिखित पांडुलिपियां भी शामिल हैं। ये पांडुलिपियां सैकड़ों वर्ष पुरानी होने के कारण ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन कहते हैं, यूनिवर्सिटी के संग्रह में अब तक हस्तलिखित ग्रंथ नहीं थे, लेकिन इस दान के जरिए पहली बार यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है। ये पांडुलिपियां जैन दर्शन, इतिहास, भाषा और संस्कृति से जुड़े गहन शोध एवम् अध्ययन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। इस अवसर पर फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन, श्रीमती ऋचा जैन, श्रीमती जान्हवी जैन ने कहा, यह जैन साहित्य टीएमयू की संस्कार आधारित शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं, लाइब्रेरी को भेंट में मिले इन दुर्लभ जैन ग्रंथों के अध्ययन से स्टुडेंट्स को जैन धर्म के वास्तविक मूल एवम् जीवन दर्शन सीखने का सौभाग्य मिलेगा।

उल्लेखनीय है, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के नॉलेज रिसोर्स सेंटर में वर्तमान में 3 लाख 14 हजार से अधिक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध है। कुलपति प्रो. वीके जैन ने कहा कि आज के नवाचार, विज्ञान और तकनीकी युग में भी पारंपरिक ज्ञान की महत्ता कभी कम नहीं होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और परंपरा के समन्वय से ही संतुलित, संवेदनशील और पूर्ण विकास संभव है। टीएमयू इसी सोच के साथ सतत प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। प्रो. जैन ने कहा कि यह दान जैन अध्ययन और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवम् संवर्द्धन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। प्रो. जैन ने घोषणा की, शीघ्र ही इन दुर्लभ ग्रंथों के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया आरंभ होगी, जिससे इन ऐतिहासिक धरोहरों का सुरक्षित संरक्षण और वैश्विक स्तर पर शोधार्थियों तक उनकी सहज पहुंच सुनिश्चित की जा सके। मंगलाचरण डॉ. करुणा जैन और डॉ. अर्चना जैन ने प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. कल्पना जैन ने किया। यूनिवर्सिटी की चीफ लाइब्रेरियन डॉ. विनीता जैन ने बताया कि यूनिवर्सिटी को जैन साहित्य की ये अनमोल देन कुंदरकी के जैन चैत्यालय की ओर से श्री समीर जैन, श्री चतुर बिहारी लाल जैन, श्री प्रमोद बिहारी लाल जैन, श्री कुलवंत राय जैन और संपूर्ण सोनी परिवार से प्राप्त हुई है।

Check Also
Close