Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
राज्य

सबके सहयोग से स्मार्ट सिटी का विजन होगा साकारः विकास शर्मा

  • महापौर ने इन्द्रा कालोनी और आदर्श कालोनी में निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार शाम र्वाउ 36 आदर्श कालोनी घास मण्डी में पार्षद जितेन्द्र शर्मा के साथ नाला निर्माण एवं डिवाईडर के सौंदर्यीकरण कार्य का नायरिल फोड़कर शिलान्यास किया इसके अलावा इन्द्र कालोनी वार्ड नं. 34 में भी पार्षद इन्द्रजीत सिंह के साथ डिवाईडर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी भारी जनसमूह की मौजूदगी में शिलान्यास किया। इस अवसर पर दोनों स्थानों पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा का वार्डवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास काय्रक्रमों में महापौर वि कास शर्मा ने आठ माह की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही शहर के विकास का विजन भी रखा। उन्होंने कहा कि आठ माह में नगर निगम कई उपलब्धियां हासिल की है। चार बड़े पुरस्कार अब तक नगर निगम को मिल चुके हैं। स्वच्छता की रैकिंग में नगर निगम ने ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया है। महापौर ने बताया कि शहर के वार्डों में 56 विकास कार्यों के टेंडर नगर निगम ने जारी किये थे जिनमें से अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं। सभी वार्डों में दलगत भावना से उपर उठकर विकास कार्य कराये जा रहे हैं। हाल ही में बोर्ड की बैठक में 70 से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये हैं, इन विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जायेगी और विकास कार्य जनता को समर्पित किये जायेंगे। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और उनके आशीर्वाद से 33 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिनमें गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण ट्रांजिट कैम्प में रजत जयंती पार्क, अटरिया मार्ग पर सड़क चौड़ीकरणप और भूमिगत नाले का निर्माण, गंगापुर रोड का चौड़ीकरण सहित कई बड़ी योजनायें शामिल हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूद्रपुर हुंचकर इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर को प्रदेश का नंबर वन शहर बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए किये जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर भी साफ नजर आ रहा है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ साथ नगर निगम बहुआयामी संस्था के रूप में जनता को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। हमने इन आठ महीनों में शहर की तस्वीर बदलने का प्रयास किया है लेकिन शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना तभी साकार होगा जब शहर के लोग भी अपनी भूमिका का निर्वहन जिम्मेदारी से करेंगे। महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेवारी नहीं बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फैंकने वालों के खिलाफ अब नगर निगम अभियान चला रहा है, ऐसे लोगों पर चालान की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर कूड़ा फैंकने वालों के फोटो जो भी नगर निगम को उपलब्ध करायेगा उसे बकायदा ईनाम भी दिया जायेगा।

महापौर ने कहा कि शहर हित में कुछ कड़े कदम उठाने से भी नगर निगम पीछे नहीं हटेगां अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। मुख्य मार्गों के साथ साथ अब गली मोहल्लों में भी अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बस्तियों में नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर भी सख्ती से लगाम लगाने के लिए नशा माफियाओं के अवैध निर्माणोें का ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा माफियाओं को शहर में पनपने नहीं दिया जायेगां।

इस अवसर पर पार्षद जितेश कुमार, पार्षद इन्द्रजीत सिंह, जगदीश सुखीजा, परवेज खान, भोला सुखीजा, हरबंस, राजीव कुमार, जुगल किशोर गुप्ता, चन्द्रपाल अरोरा, चन्द्रप्रकाश, रामसिंह, राम चंदर, सुरेन्द्र सिंह, मुलाखराज, कश्मीर लाल, अमरीक सिंह, पुष्पा रानी, किशन लाल, प्रकाश शर्मा, पुष्पा रानी, किशन लाल, गौतम, भोला सुखीजा, गौरव गांधी, बॉबी गोस्वामी, बलजीत सिंह, विजय तोमर, कविता रानी, मोनू बेदी, लेखराज ठुकराल, राजू गुम्बर, युवगराज रघुवंशी, राजीव चावला, विकास कुकरेजा, भगवान दास, आशा रानी, ज्योति कुकरेजा, रागिनी आनन्द, प्रवीन गोयल, बंटी, मक्कड़, रोहित नागपाल, अक्षय गुम्बर, नरेश राजपूत, नितिन सागर, सोनू गगनेजा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close