Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली वाले छात्रों को राहत एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने दिया परीक्षा पास करने का अंतिम अवसर


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने वर्षों से लंबित परीक्षा अर्हता के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए वर्ष 2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली के छात्र-छात्राओं को परीक्षा उत्तीर्ण करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, जो 15 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी (परीक्षा) प्रोफेसर राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने बताया कि हाल ही में आयोजित 23 वीं विद्या परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि जो विद्यार्थी वार्षिक प्रणाली के दौरान पर्यावरण विज्ञान,इलिमेंटरी बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी तथा एनवायर्नमेंट एजुकेशन जैसे अनिवार्य विषयों में अर्हता प्राप्त नहीं कर सके थे,उन्हें एक अंतिम मौका दिया जाएगा। यह निर्णय हजारों लंबित छात्रों के लिए अत्यंत राहत भरी खबर है। जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन पत्र का शुल्क 4,000 रुपये तय किया गया है। परीक्षार्थी शुल्क को विश्वविद्यालय केस काउंटर,बैंक ड्राफ्ट,या ऑनलाइन माध्यम से भी जमा कर सकते हैं। परीक्षार्थी को आवेदन पत्र के साथ स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की अंकतालिका की छायाप्रति,शुल्क विवरण,संलग्न कर 20 दिसंबर तक परीक्षा अनुभाग में जमा करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) परीक्षा अनुभाग से प्राप्त कर सकेंगे। बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी HNBGU के नाम देय होगा। सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbgu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही परीक्षार्थी निम्न अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं-चंद्रमोहन सहायक कुलसचिव (परीक्षा) 9412934660,8445859188। इस निर्णय को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वर्षों से लंबित एकेडमिक समस्याओं को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस परीक्षा अवसर का लाभ लेने की तैयारी में जुट गए हैं।

Check Also
Close