Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

यूसीसी रजिस्ट्रेशन की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह पंजीकरण कार्यों में तेजी लाने हेतु आज जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने कहा कि आगामी 27 जनवरी को यूसीसी दिवस मनाया जाएगा,जिसके दृष्टिगत जनपद में शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण सुनिश्चित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 40,710 विवाह पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर संपन्न हो चुके हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में अवशेष पंजीकरण को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि विद्यालयों के माध्यम से बच्चों से उनके अभिभावकों की विवाह पंजीकरण स्थिति की जानकारी संकलित की जाय। अपर जिलाधिकारी ने पंचायतीराज व नगर निकायों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधानों,वार्ड मेंबरों एवं सुपरवाइजरों के माध्यम से यूसीसी रजिस्ट्रेशन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा शेष पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर यूसीसी विषयक निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाय,जिससे जागरुकता में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले वार्ड मेंबर व ग्राम प्रधानों को सम्मान पत्र दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यूसीसी रजिस्ट्रेशन करने हेतु वार्ड-वार सूची तैयार करें। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल,डीपीओ देवेंद्र थपलियाल,ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट,एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close