Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

ग्रामीणों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता–डॉ.धन सिंह रावत


श्रीनगर गढ़वाल। विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत कोटी में गुलदार के हमले में गिन्नी देवी की दर्दनाक मौत के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। लगातार हो रही वन्यजीव गतिविधियों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत शनिवार को स्वयं कोटी गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री के साथ डीएफओ अभिमन्यु,ब्लॉक प्रमुख खिर्सू अनिल सिंह भंडारी,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,विभागीय अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंत्री के पहुंचने से गांव में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा। ग्रामीणों की चिंताओं को सुनने के बाद डॉ.रावत ने स्पष्ट किया कि सरकार इस कठिन समय में गांव के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि जब तक गुलदार को पकड़ा या आवश्यकता पड़ने पर खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक गांव में निरंतर गश्त जारी रहेगी। स्कूली बच्चों के साथ वन विभाग की टीम नियमित रूप से चलेगी,ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुलदार को पकड़ने और आवश्यकता होने पर समाप्त करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है,जिसके बाद अभियान को तेज कर दिया गया है। डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि मंत्री के विशेष सहयोग से मृतक परिवार को 1,20,000 रुपये की तात्कालिक राहत सहायता प्रदान की जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही शेष 4 लाख 80 हजार रुपये भी परिवार को उपलब्ध करा दिए जाएंगे,ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा को मजबूत करने हेतु दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव शासन को भेजे हैं श्रीनगर में इंटीग्रेटेड फॉरेस्ट चौकी का निर्माण जहा रेस्क्यू उपकरण,प्रशिक्षित वनकर्मी और त्वरित कार्रवाई दल 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। किसी भी आपात वन्यजीव हमले पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी,नागदेव में एनिमल ट्रीटमेंट सेंटर की स्थापना,जहां घायल पशुओं के उपचार हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मंत्री डॉ.रावत ने दोनों प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिया। अंत में डॉ.रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रि और प्रातःकाल गश्त को और मजबूत किया जाए,गांव के संवेदनशील इलाकों में तत्काल सुरक्षा उपाय लागू हों,ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगातार टीम भेजी जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुखद हैं और सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना दोबारा न हो। ग्राम कोटी में मंत्री का दौरा और त्वरित कार्रवाई ग्रामीणों के लिए राहत और आश्वासन लेकर आया-फिलहाल पूरा क्षेत्र गुलदार पर वन विभाग की कार्यवाही की प्रतीक्षा में है।

Check Also
Close