Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी ने माह अक्टूबर में किया 8 मामलों का निस्तारण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद के उपभोक्ताओं को प्रभावी,पारदर्शी एवं त्वरित न्याय प्रदान करने की दिशा में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी गढ़वाल निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आयोग के अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता द्वारा माह अक्टूबर में कुल आठ उपभोक्ता वादों का निस्तारण किया गया। आयोग द्वारा पारित आदेशों में उपभोक्ताओं को प्रतिफल,मानसिक क्षतिपूर्ति एवं विषयवस्तु प्रदान कराने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गंगा कुमार गुप्ता के निर्देशन पर वरिष्ठ सदस्य राकेश सामवेदी ने बताया कि परिवादी मुकेश नौटियाल द्वारा फ्यूचर नेक्सा देहरादून से खरीदी गई मारुति बलेनो जेटा (पैट्रोल) कार में वारंटी अवधि के दौरान गंभीर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट उत्पन्न हो गया,जिसके कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विपक्षी वाहन कंपनी एवं बीमा कंपनी द्वारा बार-बार आग्रह करने पर भी क्लेम न दिए जाने पर परिवादी ने आयोग में शिकायत प्रस्तुत की। प्रकरण की सुनवाई के उपरांत आयोग ने वाहन में निर्माण दोष पाए जाने की पुष्टि की तथा आदेशित किया कि परिवादी को नया वाहन उपलब्ध कराया जाए या नए वाहन की मूल्य राशि पूर्ण रूप से अदा की जाय। साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति एवं वाद व्यय हेतु साठ हजार रूपये का भुगतान करने के भी आदेश दिए गए। इसी तरह राजेन्द्र सिंह गुसाईं बनाम श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड,जयपुर वाद में परिवादी राजेन्द्र सिंह गुसाईं की रेनॉल्ट क्विड (आरएसटी 1.0 एससीई) वाहन सड़क दुर्घटना में पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गयी। बीमा कंपनी द्वारा क्लेम न दिए जाने पर परिवादी ने आयोग में वाद दायर किया। प्रकरण के तथ्यों और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद आयोग ने परिवादी का दावा उचित पाया और आदेशित किया गया कि परिवादी को वाहन की आई.डी.वी.राशि तीन लाख पच्चीस हजार रूपये अदा किए जाए। साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में सोलह हजार रूपये का भुगतान करने के भी आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहते हुए उपभोक्ता मिलावटी चीजों का वितरण,भ्रामक विज्ञापन,तय मूल्य से ज्यादा दाम वसूलना,नाप-तौल में अनियमितता,गारंटी के बाद भी सर्विस नहीं देना,कालाबाजारी,ऑनलाइन फ्रॉड,नकली सामान,गलत बिलिंग,बिना मानक चीज़ों को बेचना और अनुचित व्यापारिक व्यवहार जैसी समस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकते हैं। उपभोक्ता अपने घर बैठे ऑनलाईन माध्यम https://e-jagriti.gov.in/ से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिये उपभोक्ता स्वयं अपने मामलें की पैरवी कर सकता है। उपभोक्ता अधिक जानकारी हेतु जिला पौड़ी गढ़वाल के सम्पर्क सूत्र-01368-221598 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Check Also
Close