Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं में छात्राओं का दबदबा-सेपियंस स्कूल ने जीता सर्वोच्च स्थान,संस्कृत भाषा के उत्थान का सुंदर संदेश


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताएं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुईं। इस वर्ष की प्रतियोगिताएं कई मायनों में विशेष रहीं-जहां पारंपरिक संस्कृत शिक्षा संस्थानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,वहीं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया और शीर्ष स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता के संयोजक आचार्य आसाराम मैठाणी ने बताया कि जनपद के छह विकासखंडों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने इस जनपद स्तरीय चरण में प्रतिभाग किया। इनमें विकासनगर स्थित सेपियंस स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की प्रतिभा का जौहर दिखाया। वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का विस्तृत परिणाम-समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम-सेपियंस स्कूल विकासनगर,द्वितीय-आर्ष कन्या गुरुकुल,तृतीय-आर्ष गुरुकुल पौधा। संस्कृत नाटक में प्रथम-राजकीय इंटर कॉलेज पटेल नगर,द्वितीय-सनातन धर्म इंटर कॉलेज,तृतीय-श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश। संस्कृत नृत्य में प्रथम-कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून,द्वितीय-कैंट कन्या इंटर कॉलेज,तृतीय-अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज त्यूनी। आशु भाषण में प्रथम-आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून,द्वितीय-आर्ष दयानंद पौधा,तृतीय-श्री दयाराम संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश। श्लोक उच्चारण में प्रथम-श्री वेद महाविद्यालय ऋषिकेश,द्वितीय-गुरु राम राय इंटर कॉलेज,तृतीय-आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय। संस्कृत वाद-विवाद में प्रथम-आर्ष गुरुकुल पौधा द्वितीय-वेद महाविद्यालय ऋषिकेश,तृतीय-जयराम संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने छात्र-छात्राओं,शिक्षक-समूह और निर्णायकों को संबोधित करते हुए कहा संस्कृत हमारी द्वितीय राजभाषा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने जो सीखा है,उसे समाज में फैलाना ही हमारे प्रयासों की सार्थकता है। संस्कृत ज्ञान सदैव प्रगति और संस्कारों का आधार रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि देहरादून जनपद हमेशा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करता आया है। इस परंपरा को बनाये रखना है। हारने वाले विद्यार्थी निराश न हों,बल्कि विजेताओं से प्रेरणा लेकर अगले वर्ष बेहतर तैयारी करें। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष जोशी ने कहा संस्कृत भाषा भारत की आत्मा है। जिस प्रकार शरीर को प्राण की आवश्यकता होती है,उसी प्रकार संस्कृति को संस्कृत भाषा से ऊर्जा मिलती है। ऐसी प्रतियोगिताएं निश्चित ही संस्कृत के संरक्षण और विस्तार में मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा विजेता दलों,निर्णायकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को नगद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसी के साथ दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का सफलता पूर्वक समापन हुआ। संयोजक आचार्य आसाराम मैठाणी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें दिसंबर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। समारोह में सभी विकासखंड संयोजक,प्रधानाचार्य,शिक्षकगण,कर्मचारी और अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Check Also
Close