Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

राईकोट महर मे अराजक तत्वों ने लगाई आग 6 घास के लुटे जलकर हुए राख हजारों का नुकसान ।

लोहाघाट के राईकोट महर में सोमवार सुबह 9:00 बजे के लगभग अराजक तत्वों ने घास के लूटो में आग लगा दी आग से ग्रामीण नरेश सिंह के 6 घास के लुटे जलकर राख हो गए हैं। जिस कारण ग्रामीण नरेश सिंह को 50 हजार रुपए के लगभग का नुकसान हो गया है। सूचना पर लोहाघाट से फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी ज्यादा नुकसान हो चुका था ।हालांकि फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने के काफी प्रयास किए गए । मां झूमाधुरी महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने बताया घटना आज सोमवार सुबह की है जब कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने नरेश सिंह के घर से कुछ दूरी पर बनाए गए घास के लूटो मे आग लगा दी। जिससे उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हो गया है तथा उनके मवेशियों का चारा पूरी तरह नष्ट हो गया।उन्होंने कहा उनके द्वारा सूचना प्रशासन को दी जा रही है साथ ही उन्होंने अराजक तत्वों का पता लगाने की मांग भी की है।

Check Also
Close