Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

कांग्रेस का बीजेपी आईटी सेल पदाधिकारी पर हमला, आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ बीजेपी आईटी सेल के एक पदाधिकारी द्वारा की गई कथित अनर्गल बयानबाजी और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हल्द्वानी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी गई। इसी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और भाजपा पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक वैचारिक मतभेद के नाम पर व्यक्तिगत टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही ऐसी टिप्पणियों पर पुलिस को संज्ञान लेते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

Check Also
Close