Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

हरिद्वार बनेगा सफाई व्यवस्था में मॉडल जिला

धर्मनगरी हरिद्वार अब ना केवल अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाएगा बल्कि जल्द ही यह जिला जल्द ही अपनी साफ सफाई व्यवस्था के लिए भी एक मॉडल के रूप में पहचान बनने जा रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक पर जिले की साफ सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि धर्मनगरी को स्वच्छता के मामले में एक “मॉडल डिस्ट्रिक्ट” बनाने के लिए कमर कस ली है। प्रशासन ने स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण और प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण के लिए बहु-विभागीय अभियान शुरू किया है। योजना का एक मुख्य हिस्सा जिले के प्रवेश द्वारों को आकर्षक बनाना है ताकि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुखद अनुभव हो। हरिद्वार और रुड़की के प्रमुख चौराहों का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।जिला प्रशासन का उद्देश्य एक ऐसी व्यवस्था बनाना है जहां कूड़े का उठान नियमित हो, निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से हो, और हरिद्वार आने वाले हर यात्री को शहर साफ-सुथरा और सुंदर मिले। प्रशासन ने माना है कि यह लक्ष्य अकेले सरकारी मशीनरी से हासिल नहीं किया जा सकता, इसलिए सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जा रहा है।

Check Also
Close