Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पारम्परिक धरोहर संजोते महिला समूहों के उत्पादों की मांग देश-विदेश में- श्रीमती गीता धामी

घूंघट से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं महिलाएँ- श्रीमती धामी

सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने एनएचपीसी सभागार, बनबसा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सीएलएफ (Cluster Level Federation) की महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी आजीविका, नेतृत्व कौशल और समूह सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नति महिला संकुल संघ, बनबसा में एक दिवसीय जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 26 ग्राम संगठनों से जुड़े 126 स्वयं सहायता समूहों की 1200 से अधिक महिलाएँ ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनआरएलएम चम्पावत के साथ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

श्रीमती धामी ने सरिता देवी (नमकीन बनाने), शांति देवी (डेयरी उत्पाद), पूजा (ब्यूटी पार्लर), कंचन (बैंक सखी) समेत कई महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों और उपलब्धियों को सुना, जहाँ महिलाओं ने बताया कि समूहों ने उन्हें आर्थिक स्थिरता, आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान दी है।

महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता धामी ने कहा सीएलएफ की महिलाएँ केवल समूह की सदस्य नहीं बल्कि परिवर्तन की वाहक हैं।

उन्होंने कहा “समूह से शक्ति मिलती है और यही शक्ति समाज को नई दिशा देती है; आज महिलाएँ घूंघट से निकलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं और पारम्परिक धरोहर को संजोते हुए अपने उत्पादों को देश-विदेश तक पहुँचा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही है। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज तेज़ी से पुरुष-प्रधान व्यवस्था से महिला-प्रधान विकास की ओर बढ़ रहा है, और इस परिवर्तन की धुरी स्वयं महिलाएँ बन रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ ने महिलाओं में नई ऊर्जा, प्रेरणा और आत्मविश्वास भरा है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन चम्पावत के सभी मंडलों में महिलाओं के लिए निरंतर और समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, कौशल-विकास कार्यक्रमों का संचालन, नशामुक्ति अभियानों को प्रोत्साहन तथा जनसेवा से जुड़ी सभी पहलें आगे और अधिक विस्तार एवं प्रभाव के साथ जारी रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती धामी ने उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानस्वरूप उपहार भी भेंट किए।

इस दौरान दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, हेमा जोशी, रेखा देवी, ऋतू रंजन आर्या, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, एपीडी विम्मी जोशी, मास्टर ट्रेनर नीलू चन्द, कार्यक्रम संचालक राधा चन्द सहित विभिन्न समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।

Check Also
Close