Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

विद्यार्थियों ने गुरु तेगबहादुर के संदेश को जीवन में अपनाने की ली प्रेरणा–मुख्य शिक्षाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशानुसार गुरु तेगबहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण व शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समस्त नगरीय क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों के छात्रों द्वारा स्थानीय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रभात फेरी निकाली गयी। मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने कहा कि गुरु तेगबहादुर ने धार्मिक सहिष्णुता,मानवाधिकारों की रक्षा और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है और विद्यार्थियों को न्याय,करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उनके शौर्य,त्याग और अनुशासन के विविध आयामों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी और उनके जयकार के नारे भी लगाए। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु तेगबहादुर के साहसिक जीवन और उनके आदर्शों के महत्व को समग्र रूप से समझाया और उनके संदेश को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों,शिक्षकों और नागरिकों ने मिलकर गुरु तेगबहादुर के अमर योगदान को याद किया और उनका जीवन एक प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया। अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने कहा कि गुरु तेगबहादुर का जीवन समाज के लिए सर्वोच्च त्याग और नैतिक साहस का प्रतीक है। उन्होंने अपने आदर्शों और संदेशों के माध्यम से हर व्यक्ति को समानता,मानवाधिकारों की रक्षा और धर्मनिरपेक्षता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके साहस,बलिदान और अनुशासन से सीख लेकर समाज में नैतिक मूल्यों और करुणा को बढ़ावा दें।

Check Also
Close