Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

टीएमयू कुलाधिपति ने अयोध्या में धर्म ध्वजारोहण का कमाया पुण्य

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के जीवीसी श्री मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन भी अयोध्या में इन अविस्मरणीय पलों के बने साक्षी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र-ट्रस्ट के आमंत्रण पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण का पुण्य कमाया। इस अविस्मरणीय ध्वजारोहण के साक्षी होने का सौभाग्य टीएमयू के जीवीसी श्री मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन को भी मिला। अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही भगवा ध्वज फहराने की प्रक्रिया प्रारम्भ की तो जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। धर्म ध्वजा का भगवा रंग, सूर्य का चिन्ह, कोविदार वृक्ष रामराज्य की कीर्ति को दर्शाता है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई, यह धर्म ध्वज प्राण जाए पर वचन न जाए की प्रेरणा बनेगा। साधु-संतों के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आदि की भी इस ऐतिहासिक पल पर गरिमामयी मौजूदगी रही।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के अनुष्ठान के बाद समारोह में मौजूद जाने-माने साधु-संतों के संग-संग देशभर से आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों ने न केवल भगवान श्रीराम के दर्शन किए, बल्कि भव्य और दिव्य मंदिर में समारोह से अभिभूत अतिथियों ने जमकर सेल्फी और फोटोग्राफी भी की। इन आस्थामय ऐतिहासिक पलों से प्रफुल्लित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन बोले, आस्था के धागों से तैयार यह ध्वज केवल वस्त्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का साक्षात प्रतीक है। जीवीसी श्री मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं, हम सबके लिए शिखर ध्वजारोहण उत्सव का यह क्षण अद्वितीय और अलौकिक है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र- ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपतराय के आमंत्रण पर सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे। उल्लेखनीय है, कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और जीवीसी श्री मनीष जैन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र- ट्रस्ट के आमंत्रण पर 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी हिस्सा बन चुके हैं।

Check Also
Close