Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बेस अस्पताल श्रीकोट में तीन साल बाद न्यूरो सर्जरी सेवाएं बहाल


श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल मंडल के मरीजों के लिए राहत की बड़ी खबर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल श्रीकोट में तीन वर्ष बाद एक बार फिर न्यूरो सर्जरी विभाग ने पूर्ण रूप से काम करना शुरू कर दिया है। अब क्षेत्र के मरीजों को सिर,रीढ़,नसों तथा ब्रेन से संबंधित गंभीर समस्याओं के उपचार के लिए मैदानी शहरों के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बेस अस्पताल में ही हर मंगलवार और शुक्रवार को न्यूरो सर्जरी की नियमित विशेषज्ञ ओपीडी उपलब्ध रहेगी। न्यूरो सर्जरी सेवाओं के पुनः शुरू होने के साथ ही देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे चुके न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ.देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को बेस अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया। संजय गांधी पीजीआई लखनऊ से उच्च प्रशिक्षण प्राप्त डॉ.देवेंद्र कुमार भारत के कई बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में सीनियर कंसल्टेंट रह चुके हैं। पहले दिन ओपीडी सीमित समय तक रही,जिसके चलते चुनिंदा मरीज ही परामर्श ले पाए,लेकिन शुक्रवार से ओपीडी पूर्ण क्षमता के साथ संचालित होगी। मरीज न्यूरो संबंधी जांच,परामर्श व दवा सुविधा का लाभ यहीं ले सकेंगे। बेस अस्पताल में वर्ष 2011 तक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.महेश रमोला ने सेवाएं दी थीं। इसके बाद वर्ष 2022 में जयपुर से आए न्यूरो सर्जन डॉ.आर.एस.मित्तल ने कुछ समय तक विभाग का संचालन किया। उनके जाने के बाद विभाग लगातार रिक्त चल रहा था। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही कोशिशों के बाद हाल ही में हुए साक्षात्कार के पश्चात तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर स्थायी विशेषज्ञ की नियुक्ति से मरीजों में बड़ी राहत की भावना है। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की पहल पर बेस अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को विस्तार देने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। अस्पताल परिसर के पास बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट भी जल्द शुरू होने वाली है,जो गंभीर मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाएगी। गढ़वाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं अधिक होने के कारण न्यूरो सर्जन की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक मानी जाती है। अब बेस अस्पताल में ही ऑपरेशन थिएटर,एमआरआई,सीटी स्कैन और अन्य आधुनिक मशीनरी उपलब्ध होने से मरीजों को उपचार में तेजी व सुविधा दोनों मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि प्रोफेसर पद पर नियुक्त हुए डॉ.देवेंद्र कुमार का अनुभव गढ़वाल क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि ओपीडी सेवाओं के साथ ही जल्द ही न्यूरो सर्जरी के जटिल ऑपरेशन भी शुरू होंगे। उनके अनुसार न्यूरो सर्जन की तैनाती से अब मरीजों को देहरादून,ऋषिकेश या दिल्ली की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। बेस अस्पताल में हाई क्वालिटी एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं, जिससे उपचार अब और अधिक प्रभावी हो जाएगा। प्रो.डॉ.देवेंद्र कुमार का बयान बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग का कार्यभार संभालना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि गढ़वाल क्षेत्र के मरीजों को सर्वोत्तम,समयबद्ध और सुलभ न्यूरो सेवाएं यहीं उपलब्ध हो सकें। मंगलवार और शुक्रवार की नियमित ओपीडी के माध्यम से मरीजों की जांच और परामर्श सुनिश्चित किया जाएगा। जल्द शुरू होने वाली क्रिटिकल केयर यूनिट उपचार को और प्रभावी बनाएगी। मैं अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करता हूं और आश्वस्त करता हूं कि मरीजों को बेहतर और उन्नत न्यूरो सर्जरी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रोफेसर डॉ.देवेंद्र कुमार,न्यूरो सर्जन,बेस अस्पताल श्रीनगर बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग की पुनः बहाली न केवल श्रीनगर बल्कि पूरे गढ़वाल मंडल के लिए चिकित्सा क्षेत्र में नई उम्मीद और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा कदम साबित होगी।

Check Also
Close