Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

शीतकालीन यात्रा से सालभर रोजगार के अवसर सृजित होंगे–महाराज

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के पर्यटन,धर्मस्व,संस्कृति,पंचायतीराज,लोक निर्माण,सिंचाई,ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने यात्रा व्यवस्था में लगे सभी विभागों के अधिकारियों,कर्मचारियों,तीर्थ-पुरोहितों,होटल व्यवसायियों,स्वयंसेवी संस्थाओं और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्टरों सहित यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है। पर्यटन,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि है कि इस बार चारधामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 51 लाख तक पहुंच गया जो स्वयं में रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि अब सरकार का पूरा ध्यान शीतकालीन यात्रा और उसकी व्यवस्थाओं पर है। अब चारधामों की पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होगी जहां पर श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में पूजा पाठ कर दर्शनों का लाभ उठा सकते हैं। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए 6 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से देश विदेश के श्रद्धालुओं को शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित किया था। जिसके परिणाम स्वरूप शीतकालीन यात्रा को नई पहचान मिली। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष पर इस बार जहां शीतकालीन यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आयेंगे वहीं बड़ी संख्या में पर्यटक भी प्रदेश के शीतकालीन पर्यटक गंतव्यों का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 2025 से शीतकालीन चारधाम यात्रा का श्री गणेश हो चुका है। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूर्व में ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटन विभाग विभिन्न जिलों में नई व्यवस्थाएं विकसित कर रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना,स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और सालभर रोजगार के अवसर सृजित करना है। कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि मंगलवार का दिन हमारे लिए दो शुभ अवसर का साक्षी बनने का अवसर रहा है। एक ओर चारधाम यात्रा का संपन्न होना और दूसरी ओर अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज स्थापना का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर श्री राम मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक है। उन्होंने अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज की स्थापना पर राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले बलिदानियों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम मंदिर का निर्माण करने वाले ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सहित तमाम संत महात्माओं,महापुरुषों कारसेवकों,श्रद्धालुओं को इस पुनीत कार्य के सम्पन्न होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 500 वर्षों लम्बे काल खंड का इंतजार खत्म हुआ। अयोध्या में बने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा लहरा गया है। पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में धर्म ध्वजा का आरोहण किया है। उन्होंने कहा कि धर्म ध्वजा का आरोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। भगवा ध्वज का रंग सूर्यवंश का निशान है,जो भगवान राम के तेज और शौर्य का प्रतीक है। भगवा ध्वज सत्य की विजय का प्रतीक है,जो भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को दर्शाता है। यह ध्वज सनातन धर्म और संस्कृति की पुनर्स्थापना को दर्शाता है।

Check Also
Close