Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

ग्रामीण आर्थिकी मजबूत करने हेतु जड़ी-बूटी व सगंध खेती को बढ़ावा दिया जाएगा–मुख्य विकास अधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड नैनीडांडा के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज कमांदा में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों की आर्थिकी में वृद्धि हेतु क्लस्टर आधारित एकीकृत कृषि केंद्रित कार्ययोजनाओं पर विशेष बल दिए जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए। मंगलवार को कमांदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्थानीय परम्परा एवं रीति-रिवाज के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनहित में आयोजित होने वाली चौपालों,शिविरों,बीडीसी बैठकों तथा तहसील दिवसों में विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री का व्यापक स्तर पर वितरण सुनिश्चित किया जाए,ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए जड़ी-बूटी एवं सगंध पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि औषधीय एवं सगंध खेती से न केवल ग्रामीणों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी,बल्कि इससे वन्यजीवों द्वारा फसलों को होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी। कृषि,उद्यान,वन एवं आजीविका से जुड़े विभागों को समन्वित प्रयास कर क्लस्टर आधारित विकास मॉडल को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। चौपाल में क्षेत्रवासियों ने वन्यजीवों से मानव एवं फसल सुरक्षा,सड़क निर्माण व सुधार कार्यों में तेजी लाने,निर्बाध पेयजल आपूर्ति,बिजली के शटडाउन और झूलती तारों को ठीक करने जैसी समस्याएं मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयासों से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। चौपाल में बीडीओ प्रमोद कुमार पाण्डे,ग्राम प्रधान कमांदा मीनाक्षी देवी,राजस्व उपनिरीक्षक रिंकज रावत सहित अन्य क्षेत्रीय अधिकारी/कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also
Close