Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

आपसी विवाद में शक्तिफार्म निवासी 53 वर्षीय शुकरंजन की मौत

परिवार में मारपीट के बाद बिगड़ी स्थिति, सितारगंज अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

शक्तिफार्म निवासी शुकरंजन (53) की घर में हुए आपसी विवाद के दौरान मौत हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में सितारगंज स्थित गुरु नानक टेक बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के साले ने बताया कि घर में पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके दौरान मृतक के भाई निरंजन और भतीजे निर्मल बढ़ई ने उनके सीने पर घूसे मारे। परिजनों के अनुसार इसी चोट के बाद शुकरंजन मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उनकी मौत की पुष्टि हुई।

शुकरंजन अपने पीछे दो बच्चों—एक पुत्र और एक पुत्री—को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घर का माहौल गमगीन बना हुआ है।

सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also
Close