Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में पंडित राम सुमेर शुक्ल जयंती समारोह आयोजित

पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा विद्यालय परिवार के साथ संयुक्त रूप से उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वर्ण निर्मित फूलों के गुलदस्ते भेंट कर अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा देशभक्ति, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक विविधता पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल जी का त्याग, संघर्ष और दूरदृष्टि आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। तराई के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ग्राम प्रधान पति जियाउल रहमान ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वर्गीय शुक्ल जी ने समाज के कमजोर वर्गों, किसानों और विस्थापित परिवारों को बसाने में जो अद्वितीय कार्य किया, वह इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनके सपनों का तराई आज विकसित रूप में हमारे सामने खड़ा है। मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि विद्यालय में मनाया गया यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को स्व. शुक्ल जी के देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण के जीवन मूल्यों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विद्यालय परिवार की मांग पर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने विद्यालय प्रांगण मे स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की प्रतिमा एवं परिसर में टाइल्स फर्श निर्माण एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने शौचालय निर्माण, पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष जसवीर सिंह ने विद्यालय परिवार को हाईटेक साउंड बॉक्स देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य अन्नू शाक्य, आरती पांडे, पूनम बर्थवाल, गरिमा पांडे, निमिषा जोशी, प्रतिभा भारती, उमा अवस्थी, राजीव शर्मा, रजनी मिश्रा, रुचि, सुवेंदु पांडे, रामू चतुर्वेदी, संदीप अरोड़ा, नितिन वाल्मीकि, यमिन अंसारी, सुरेंद्र चौधरी, गोल्डी गोरया, अंकित सिंह, प्रतीक शाही, पप्पू गुप्ता, त्रिलोकी सिंह, मनोज सिंह समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close