Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जल जीवन मिशन कार्य समय से पूरा करें,लापरवाही पर होगी कार्रवाई–डीएम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन एवं जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने जल जीवन मिशन व जल संरक्षण के अधूरे कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए साथ हीं कार्यो में लेटलतीफी पर सम्बन्धित अधिकारी के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम की लगभग एक दर्जन ऐसी पंपिंग योजनाओं जिनका 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है,31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में मौके पर जाकर कार्य प्रगति का सत्यापन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कार्य समय और गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण नहीं हुए तो संबंधित निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी सभी पंपिंग योजनाओं से जुड़े प्रत्येक ग्राम में हर एक नल में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पानी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत सामने न आए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन से आच्छादित शत-प्रतिशत गांवों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के बाद रिपोर्टिंग और सर्टिफिकेशन के बीच के अंतर को प्राथमिकता के आधार पर शून्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन 323 गांवों का सर्टिफिकेशन लंबित है,उनकी सूची कारण सहित उपलब्ध कराई जाए। अधीक्षण अभियंता,जल निगम को निर्देश दिए गए कि जिन ठेकेदारों ने कार्यों में लापरवाही बरती है और जिनके बॉन्ड निरस्त किए जा चुके हैं,उन्हें ब्लैकलिस्ट करते हुए आगामी बैठक में उनकी सूची प्रस्तुत की जाए। स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (सारा) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण संबंधी उपचार विधियों/कार्यों के अस्पष्ट आंकड़ों को को स्पष्ट करते हुए,आगामी बैठकों में धरातल पर किए गए कार्यों के फोटोग्राफ सहित व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करें। जल शक्ति केंद्र के कैच द रेन कार्यों की समीक्षा में उन्होंने सिंचाई,वन,पेयजल एवं कृषि विभाग द्वारा पोर्टल पर जल संरक्षण कार्यों को अपडेट न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर डेटा अपडेट करना सुनिश्चित करें। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,अधिशासी अभियंता जल निगम पौड़ी नवनीत कटारिया,एसडीओ फॉरेस्ट लक्की शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also
Close