Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

जिलाधिकारी ने बच्चों से साझा किया अनुभव,पुलिस व आपदा प्रबंधन भ्रमण के भी निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विकास विभाग द्वारा विकासखंड पाबों और पौड़ी की 13 किशोरी बालिकाओं को कलेक्ट्रेट परिसर का एक्सपोजर विजिट कराया गया। इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न पटलों एवं कार्यप्रणालियों का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी हासिल की। अधिकांश बालिकाएं पहली बार कलेक्ट्रेट परिसर आई थीं,जिसके चलते वे काफी उत्साहित और उत्सुक नजर आईं। विजिट के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने बालिकाओं से संवाद कर उनके अनुभव,अवलोकन तथा देखे गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से बच्चों को शासन-प्रशासन की व्यवस्था को समझने का अवसर मिलता है,साथ ही सरकारी कार्यालयों में होने वाले कार्यों की वास्तविक प्रक्रिया का ज्ञान भी विकसित होता है। जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि अगला भ्रमण पुलिस थाना एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लिए भी कराया जाए,जिससे बालिकाओं को कानून व्यवस्था,आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों की व्यापक जानकारी प्राप्त हो सके। कलेक्ट्रेट के पटलों का अवलोकन करने के उपरांत बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह अवसर उनके लिए गौरवान्वित करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि इस विजिट से उन्हें फाइल निस्तारण,शिकायत निवारण,विभिन्न विभागीय योजनाओं,राजस्व कार्यवाही तथा प्रशासनिक प्रक्रिया की नई व महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला,सुपरवाइजर पौड़ी कमला नेगी सहित किशोरी बालिकाएं उपस्थित थी।

Check Also
Close