Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती-स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने नवसृजित पदों को दी मंजूरी,उपकेन्द्रों में मिलेगा त्वरित लाभ

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 24-24 नए पदों के सृजन को विभागीय मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। इन 48 नवसृजित पदों से प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्रों और एएनएम सेंटरों में तैनाती संभव हो सकेगी,जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होने की पूरी उम्मीद है। सरकार का यह निर्णय ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर सुलभ है तो बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। टीकाकरण अभियान में तेजी,मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार और प्राथमिक उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने में इन पदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राज्य के 9 जनपदों में पूर्व से स्थापित 15 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों और नवीन प्रस्तावित 8 उपकेन्द्रों में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 23-23 पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत कंसेरू के स्वास्थ्य उपकेन्द्र में आईपीएचएस मानकों के तहत एएनएम व एमपीडब्ल्यू के एक-एक अतिरिक्त पद भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। इनमें 24 एमपीडब्ल्यू के पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे,जबकि एएनएम के सभी 24 पदों पर सीधी भर्ती के तहत नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,एएनएम के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया पहले से जारी है और नए सृजित पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा। नए पदों की तैनाती के बाद स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में स्टाफ की उपलब्धता से गर्भवती महिलाओं,नवजात शिशुओं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही टीकाकरण अभियान को भी नई गति मिलेगी। उपकेन्द्र स्तर पर सेवाएं सुदृढ़ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही सुलभ होंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रावत का बयान स्वास्थ्य विभाग में एएनएम और एमपीडब्ल्यू के 24-24 नए पदों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इन पदों पर तैनाती की जाएगी। इससे आमजन को प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। गर्भवती महिलाओं,नवजात शिशुओं तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल में सुधार के साथ टीकाकरण अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Check Also
Close