Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

बेस अस्पताल को न्यूरो सर्जन मिलने से बढ़ने लगी ओपीडी

गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में न्यूरो सर्जरी विभाग की शुक्रवार को ओपीडी में 55 से अधिक मरीज पहुंचे। जिसमें न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ.देवेंद्र कुमार ने मरीजों का चेकअप करने के साथ ही जरूरी दवाईयां लिखी गयी। ओपीडी में रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली,चमोली,टिहरी सहित पौड़ी जिले से न्यूरो संबंधित दिक्कत से जूझ रहे मरीज पहुंचे। लोगों ने ओपीडी शुरू करने और डाक्टर की तैनाती करने प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का आभार प्रकट किया। अस्पताल में पहुंची शिवदेई राणा ने कहा कि पहले ऋषिकेश और देहरादून के अस्पतालों में लंबी लाइन लगाकर घंटों इंतजार के बाद डाक्टर को दिखाना पड़ता था। अब बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी के डाक्टर आने से देहरादून या अन्य जगह नहीं जाना पड़ा। कहा कि बेस अस्पताल में ही एम आर आई की सुविधा मिल रही है। जिससे मरीजों को लाभ मिल रहा है। न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ.देवेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे दिन की ओपीडी में 55 से अधिक मरीज पहुंचे। जिनको दवा के साथ जरूरी परामर्श दिया गया। जबकि कुछ मरीजों का जरूरी टेस्ट और एम आर आई करायी गयी। कहा कि हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को नियमित ओपीडी के माध्यम से हम मरीजों की जांच और परामर्श सुनिश्चित करेंगे।

Check Also
Close