Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

आईआईएम बोधगया से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण लेकर लौटे खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। निर्देशालय पंचायतीराज उत्तराखण्ड द्वारा चयनित खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने 24 से 28 नवम्बर 2025 तक भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बोधगया में आयोजित नेतृत्व एवं प्रबंधन विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। लीडरशिप एंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम प्रशिक्षण से लौटने के पश्चात ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने कहा मैं उत्तराखण्ड सरकार का हृदय से धन्यवाद करता हूं,जिन्होंने हम सभी जनप्रतिनिधियों को इतना उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी का मैं आभार व्यक्त करता हूं,जिन्होंने जनप्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु यह महत्वपूर्ण पहल की। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही हमें आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सीखने का अवसर मिला। उन्होंने आगे कहा आईआईएम बोधगया में प्राप्त ज्ञान और अनुभव मुझे खिर्सू ब्लॉक के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। मैं इस प्रशिक्षण से मिली सीख को जनता के हित में धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा अनिल भंडारी जैसे सक्रिय और प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि राज्य की पंचायत व्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। आईआईएम में मिला प्रशिक्षण निश्चित रूप से उनके कार्यों में और अधिक गुणवत्ता एवं पारदर्शिता लाएगा। अनिल भंडारी ने यह भी कहा मैं निदेशालय पंचायतीराज उत्तराखण्ड और आईआईएम बोधगया का भी विशेष धन्यवाद करता हूं,जिन्होंने अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह ग्रामीण विकास को नई गति देगा। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास अनिल भण्डारी का संकल्प जनसेवा मेरा धर्म है और खिर्सू ब्लॉक को विकास का आदर्श मॉडल बनाना मेरा लक्ष्य है।

Check Also
Close