Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

जिलाधिकारी ने किया श्रीनगर के एचएनबी बेस हॉस्पिटल के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने श्रीनगर स्थित निर्माणाधीन एचएनबी बेस हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को निर्देश दिए कि भवन के सभी आंतरिक व बाहरी संरचनात्मक कार्यों को एक साथ समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक में लगाए जाने वाले सभी यांत्रिक,चिकित्सीय और डिजिटल उपकरण मानकों के अनुसार होने चाहिए,ताकि अस्पताल के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। जिलाधिकारी ने 50 बेड के निर्माणाधीन इस ब्लॉक के सभी तलों आ निरीक्षण करते हुए आईसीयू,यूरोलॉजिस्ट,कार्डियोलॉजिस्ट व न्यूरोलॉजिस्ट यूनिटों में स्थापित हो रही आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। उन्होंने ब्लॉक के अंदर व बाहर के सभी संरचनात्मक कार्यों को फिनिशिंग सहित एक साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ हीं पार्किंग व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व लिफ्ट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने को कहा। ब्रिडकुल के अधिकारियों ने बताया कि 18 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस ब्लॉक का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य तेजी से प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज श्रीनगर डॉ.आशुतोष सयाना,उपजिलाधिकारी नूपूर वर्मा,परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल संजय कुमार जैन,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत,सहायक अभियंता अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close