Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिभा दिवस,स्वच्छता पाठशाला व आयु-उपयुक्त शिक्षण सामग्री अनिवार्य–डीएम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने शनिवार को तहसील श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत फरासू गांव में पहुंकर बचपन आंगनबाड़ी केंद्र में प्रगति व पोषण की उन्नत पहल के तहत विकसित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। फरासू गांव में पहली बार किसी जिलाधिकारी के आगमन पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बचपन आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक मॉडल पर विकसित किया जा रहा है,जिनमें आयु-स्तर के अनुरूप शैक्षणिक सामग्री,प्रीलोडेड एजुकेशनल मटीरियल से युक्त स्मार्ट टीवी,खेल-आधारित शिक्षण सामग्री,फ्लैश कार्ड,बच्चों के बैठने हेतु टेबल-कुर्सियां,बाहरी गतिविधियों के लिए फिसलपट्टी,धुआंमुक्त रसोई,उच्च गुणवत्ता वाला भोजन,स्वच्छ पेयजल और विद्युत जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं शामिल होंगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रथम चरण में शामिल अन्य 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को इसी मॉडल पर विकसित करना सुनिश्चित करें,ताकि बच्चों को वैज्ञानिक तरीके से,आधुनिक,सुरक्षित और पोषणयुक्त वातावरण में सीखने का अवसर मिल सके। साथ हीं आधुनिक शैक्षिक सामग्री के माध्यम से बच्चों को मनोरंजक तरीके से,खेल-खेल में और अधिक वैज्ञानिक पद्धति से सीखने की आदत विकसित करने का प्रयास सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी बचपन आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिभा दिवस आयोजित करने,स्वच्छता पाठशाला को प्रभावी बनाने तथा बच्चों की आयु-उपयुक्त पाठ्य सामग्री व यूनिफार्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसके लिए सभी केंद्रों में डाइट चार्ट तैयार कर इसका पालन सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने गांव की गर्भवती महिलाओं,नवजात शिशुओं एवं माताओं को प्राप्त हो रही सरकारी योजनाओं की स्थिति भी जानी और धुआंमुक्त रसोई में बने भोजन से एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न करवाया। ग्रामीणों की पेयजल समस्या पर ज्ञापन प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम वार्ड-2 फरासू गांव की पेयजल लाइन को डेढ़ इंच से बढ़ाकर ढाई इंच करने हेतु प्रस्ताव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के नलों में पेयजल आपूर्ति का निरीक्षण किया और प्रवेश द्वार पर नया हैंडपंप स्थापित करने के निर्देश जल संस्थान को दिए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा,जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल,सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट,तहसीलदार दीपक भंडारी,पार्षद विजय चमोली,आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनिता देवी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Check Also
Close